दिनांक 11/04/2026


गिधपुरी थाना क्षेत्र में कल दोपहर करीब 2 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चिखली घाट से रेत लोडिंग कर लौट रहा एक ट्रैक्टर भाटापारा-तेलासी टर्निंग के पास तकनीकी खराबी के कारण अचानक अनियंत्रित हो गया।




देखते ही देखते ट्रैक्टर सड़क किनारे से करीब 3 फीट नीचे जा गिरा, जहां खाई की गहराई लगभग 7 फीट या उससे अधिक बताई जा रही है। हादसे के समय चालक भी ट्रैक्टर के साथ नीचे गिर गया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।


गनीमत रही कि इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद चालक को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई और वह पूरी तरह सुरक्षित है। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और राहत कार्य में मदद की।


घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। 


यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहनों के नियमित मेंटेनेंस की आवश्यकता की ओर इशारा करती है।