*पुलिस थाना पलारी*

दिनांक 13.05.2026 

 

*ग्राम नवागांव जंगलोर मार्ग में लूटपाट करने वाले मामले में फरार आरोपी अमन खंडेलवाल को किया गया गिरफ्तार*

● *आरोपी द्वारा अपने अन्य 02 साथियों के सांथ मिलकर, रास्ता पूछने वाले व्यक्ति के सांथ मारपीट कर मोबाइल एवं नगदी ₹8000 लूटकर हो गए थे फरार*

● *थाना पलारी पुलिस द्वारा फरार तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करते हुए लुट का रकम में से ₹2000 किया गया जप्त*

● *संपूर्ण प्रकरण में 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर, लूट का मोबाइल, ₹3000 नगदी एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल किया गया जप्त* 


प्रार्थी चंद्रभान आवडे निवासी ग्राम भोरिंग जिला महासमुंद द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि

दिनांक 07.05.2026 को वह अपनी बेटी से मिलने ग्राम नवागांव आ रहा था। कि *ग्राम जंगलोर के पास पहुंचने पर रास्ता भटकने पर वह पास ही खड़े आरोपियों से नवागांव का रास्ता पूछने के लिए रुका, जिस पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी को रास्ता बताने के नाम पर एक मोटरसाइकिल में बैठकर अपने पीछे-पीछे आने के लिए बोला गया। तत्पश्चात आरोपियों द्वारा ग्राम नवागांव जाते समय रात्रि 23:30 बजे जंगलोर के गौटिया तालाब के पास रुककर प्रार्थी को डरा धमकाकर, बेल्ट से मारपीट कर प्रार्थी का मोबाइल एवं नगदी ₹8000 लूट कर फरार* हो गए। कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 201/2026 धारा 309(6) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बीट प्रणाली के तहत प्रभावी आसूचना संकलन करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, किंतु प्रकरण में एक आरोपी फरार हो गया था, जिसकी सरगर्मी से पता तलाश किया जा रहा था।


की प्रकरण में *पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी.शर्मा के कुशल निर्देशन में थाना पलारी पुलिस द्वारा फरार आरोपी के मिलने के हर संभावित ठिकाने पर लगातार दबिश दिया जा रहा था, कि इसी बीच लगातार प्रयास करते हुए पुलिस द्वारा फरार आरोपी अमन कुमार खंडेलवाल को हिरासत में लिया* गया, जिससे पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा पूर्व में गिरफ्तार अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी के साथ मारपीट करते हुए लूट करना स्वीकार किया गया तथा प्रकरण में आरोपी से लूट का रकम ₹2000 जप्त किया गया है। *संपूर्ण प्रकरण में पुलिस द्वारा सभी 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर, आरोपियों से लूट का मोबाइल, ₹3000 नगदी एवं आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल G22 AE 6081 जप्त किया गया है* तथा प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 13.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। 


आरोपी- अमन कुमार खंडेलवाल उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम जंगलोर थाना पलारी