शराबी कोचिया,थाना सिटी कोतवाली पुलिस के हत्थे में
बलौदाबाजार-भाटापारा, 3 मई 2026। सिटी कोतवाली पुलिस ने जिलाबदर के एक आरोपी को अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी श्रवण देवार (38 वर्ष), निवासी ग्राम करमदा, को 2 मई 2026 को हिरासत में लिया गया।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर जिला दंडाधिकारी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 एवं 5(ख) के तहत श्रवण देवार को जिलाबदर किया गया था। आदेश के अनुसार उसे बलौदाबाजार-भाटापारा सहित आसपास के कई जिलों—बिलासपुर, रायपुर, महासमुंद, मुंगेली, जांजगीर, सक्ति, बेमेतरा और सारंगढ़-बिलाईगढ़—की सीमाओं से बाहर रहने का निर्देश दिया गया था।
इसके बावजूद आरोपी ग्राम करमदा में मौजूद पाया गया, जहां वह अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी का यह कृत्य अधिनियम की धारा 14 एवं 15 का उल्लंघन पाया गया।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।













0 टिप्पणियाँ