बिनौरी के पास सड़क हादसे में युवक की मौत

बलौदाबाजार - पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिनौरी के पास नेशनल मार्ग पर मंगलवार को कैप्सूल वाहन और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में सुंदरावन निवासी सागर मानिकपुरी की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कैप्सूल वाहन क्रमांक CG 07 AT 2047 ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी वाहन को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया है। शव को पोस्टमार्टम हेतु मर्चुरी में रखा गया है। मामले की जांच जारी है। हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने राहगीरों की मदद से यातायात बहाल कराया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।