प्रेस विज्ञप्ति
भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ द्वारा जिला जांजगीर-चांपा कलेक्टर को जनहित से जुड़े तीन महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने जिले में आम जनता की आवागमन समस्याओं को देखते हुए जल्द सिटी बस सेवा प्रारंभ करने की मांग की। साथ ही किसानों को यूरिया एवं DAP खाद निर्धारित मूल्य से दोगुने से अधिक दाम पर बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग उठाई गई।इसके अलावा नवागढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पचरी में सरपंच पति द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ग्रामीणों से अवैध रूप से पैसे लेने के मामले की निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्यवाही करने की मांग की गई। भीम रेजिमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र रत्नाकर ने कहा कि आम जनता, किसानों एवं गरीब हितग्राहियों के हितों से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जनहित के तीन प्रमुख मुद्दों को लेकर भीम रेजिमेंट ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जांजगीर-चांपा।
भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ द्वारा जिला जांजगीर-चांपा कलेक्टर को जनहित से जुड़े तीन महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने जिले में आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में सबसे प्रमुख मांग जिले में सिटी बस सेवा प्रारंभ करने को लेकर की गई। संगठन का कहना है कि जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को प्रतिदिन आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्र, मजदूर, कर्मचारी एवं आम नागरिकों को निजी वाहनों और महंगे किराए पर निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे में जल्द से जल्द सिटी बस सेवा शुरू किए जाने से लोगों को राहत मिलेगी।
इसके साथ ही भीम रेजिमेंट ने किसानों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। संगठन ने आरोप लगाया कि जिले में कई दुकानदार किसानों को यूरिया एवं DAP खाद निर्धारित मूल्य से दोगुने से अधिक कीमत पर बेच रहे हैं, जिससे किसानों का आर्थिक शोषण हो रहा है। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई कि ऐसे दुकानदारों के खिलाफ जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए ताकि किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध हो सके।
वहीं तीसरे महत्वपूर्ण मुद्दे के रूप में नवागढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पचरी में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ग्रामीणों से अवैध रूप से पैसे वसूले जाने का मामला उठाया गया। संगठन ने आरोप लगाया कि सरपंच पति द्वारा गरीब हितग्राहियों से राशि ली गई है। भीम रेजिमेंट ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग प्रशासन से की।
भीम रेजिमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र रत्नाकर ने कहा कि आम जनता, किसानों एवं गरीब हितग्राहियों के अधिकारों से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से सभी मामलों में शीघ्र कार्रवाई कर आम लोगों को राहत प्रदान करने की मांग की।
संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर जल्द समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।












0 टिप्पणियाँ