ग्राम पंचायत गैतरा के विकास कार्यों में एक नया अध्याय जुड़ गया है। ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए आज ग्राम के वार्ड 12 से 14  में सीसी रोड (मालिकराम यादव के घर से गौरा चौरा की ओर) निर्माण कार्य का भव्य भूमि पूजन संपन्न हुआ।

​इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कृष्णा आजाद जनपद सदस्य पलारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम के सरपंच धनेश्वरी रामगोपाल साहू ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपसरपंच दुलेश्वरी सोनचंद माण्डले मौजूद रहे।

​विशिष्ट जनों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया

​कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और अतिथियों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना, नारियल फोड़कर और कुदाल चलाकर की गई। पंडित जी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने करतल ध्वनि से इस विकास कार्य का स्वागत किया।

​गाँव का विकास ही हमारी प्राथमिकता

​मुख्य अतिथि जनपद सदस्य कृष्णा आजाद ने ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि:

​"गाँव की आंतरिक सड़कों का मजबूत होना ग्रामीणों के बेहतर जीवन स्तर के लिए बेहद जरूरी है। इस सीसी रोड के बन जाने से बारिश के दिनों में होने वाले कीचड़ और जलभराव की समस्या से हमेशा के लिए मुक्ति मिलेगी। हमारी मंसा स्पष्ट है कि गाँव के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने के लिए हम प्रतिबद्ध है।"

​ग्राम के सरपंच धनेश्वरी रामगोपाल साहू ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सड़क के निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाएगा और समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे आवागमन सुगम हो सके।

​ग्रामीणों ने आभार जताते हुए कहा कि b

​इस सड़क के निर्माण की स्वीकृति मिलने और भूमि पूजन होने से वार्ड वासियों और ग्रामीणों में भारी उत्साह है। ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि और पंचायत प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

​इस गरिमामयी अवसर पर उपसरपंच दुलेश्वरी सोनचंद माण्डले, पंच चंद्रिका बाई यादव,कविता बाई यादव,सुंदर ध्रुव,  सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन और माताएँ-बहनें उपस्थित थीं।