*पुलिस थाना पलारी*
दिनांक 06.05.2026
● *ग्राम मुडियाडीह में गाली गलौज कर, जान से मारने की धमकी देते हुए, चाकू से वार कर, चोंट पहुंचाने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार*
● *आरोपी द्वारा फटाका फोड़ने पर मना करने की बात को लेकर दिया गया मारपीट की घटना को अंजाम*
दिनांक 02.05.2026 को प्रार्थी युवराज यादव निवासी ग्राम मुडियाडीह द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपी भोला उर्फ भुनेश्वर कुर्रे द्वारा *दिनांक 02.05.2026 को सुबह उसके घर के सामने फटाका फोड़ा जा रहा था, जिसे प्रार्थी द्वारा उसके पिताजी का स्वास्थ्य खराब होना बताकर, आरोपी को फटाका फोड़ने से मना किया गया। इसी बात को लेकर रात्रि 08:00 बजे आरोपी द्वारा प्रार्थी के घर के सामने आकर गाली गलौज किया जाने लगा, जिसे प्रार्थी द्वारा मना मना किया गया, जिसमें आवेश में आकर आरोपी द्वारा अश्लील गाली गलौज कर, जान से मारने की धमकी देते हुए अपने हाथ में रखे धारदार वस्तु से प्रार्थी के साथ मारपीट किया गया* है, जिससे प्रार्थी के आंख के ऊपर चोंट आया है।
कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 186/2026 धारा 296,351(2),115(2),1181(1) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में *पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी.शर्मा के कुशल निर्देशन में थाना पलारी पुलिस द्वारा जांच एवं विवेचना कार्यवाही करते हुए तथा घटना के दौरान आसपास उपस्थित गवाहों से पूछताछ के आधार पर आरोपी भोला उर्फ भुनेश्वर कुर्रे हिरासत में लिया* गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा फटाका फोड़ने से मना करने की बात को लेकर आवेश में आकर प्रार्थी के ऊपर चाकू से वार कर उसे चोंट पहुंचाना स्वीकार किया गया। प्रकरण में आरोपी से एक चाकू जप्त किया गया है तथा आरोपी को आज दिनांक 05.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपी- भोला और भुनेश्वर कुर्रे उम्र 28 साल निवासी ग्राम मुडियाडीह थाना पलारी













0 टिप्पणियाँ