बलौदाबाजार प्रेस क्लब की नये पुलिस अधीक्षक से आत्मीय मुलाक़ात,क़ानून व्यवस्था को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा

बलौदाबाजार- जिले में पदस्थ नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश शर्मा से बलौदाबाजार प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान पत्रकारों और पुलिस अधीक्षक के बीच जिले की कानून व्यवस्था, जनसुरक्षा तथा पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।
प्रेस क्लब के सदस्यों ने जिले में शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिसिंग को मजबूत करने सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा। पत्रकारों ने जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रशासन और मीडिया के बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर भी अपने विचार व्यक्त किए।

नवागत पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश शर्मा ने प्रेस क्लब के सदस्यों द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं को गंभीरतापूर्वक सुना और जिले में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक कदम उठाने एवं प्रभावी अमल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस और मीडिया दोनों समाज के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं तथा जनहित के कार्यों में सकारात्मक सहयोग बेहद आवश्यक है।

इस आत्मीय मुलाकात के दौरान बलौदाबाजार प्रेस क्लब अध्यक्ष नरेश गनशानी, उपाध्यक्ष दिलीप महेश्वरी, सचिव दलजीत सिंह चावला, कोषाध्यक्ष राजेश्वर गिरी, राघवेंद्र सिंह, गोविंद रात्रे, लकेश बघेल, आभाष शर्मा एवं पुष्पकांत मेजर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।