राजधानी रायपुर में पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) छत्तीसगढ़ की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न
रायपुर, 07 जून 2026। राजधानी रायपुर के सरोना क्षेत्र में पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) छत्तीसगढ़ की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष एड. हीरा सिंह ने की। इस अवसर पर राज्य उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, महासचिव अनिल पंत, कोषाध्यक्ष अभय कुमार पस्टारिया एवं राज्य प्रभारी हरिनाथ कुमार सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार, सदस्यता अभियान, आगामी कार्यक्रमों तथा प्रदेश में पार्टी को मजबूत बनाने के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त करने के लिए सुझाव प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में सीईसी सदस्य एवं कार्यकारिणी सदस्य जय केशरी, रतन सोना, दुर्गा मानिकपुरी, तेरस राम, ब्रम्हदेव आवडे, नरेंद्र, चन्द्रकांत, अराधना मित्रा, कुर्सेल, मो. अमीन, उद्दल कुमार, संतोष हठीले, सुरेन्द्र पैकरा, आशा ब्रम्हे, खेलन कुमार, आनंद राम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पार्टी के विस्तार को लेकर गहन चिंतन-मंथन किया गया तथा आगामी समय के लिए संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की रणनीति तैयार की गई। पदाधिकारियों ने एकजुट होकर पार्टी को प्रदेश में मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित करने का संकल्प भी लिया।
– समाचार प्रतिनिधि











0 टिप्पणियाँ