इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की छत्तीसगढ़ इकाई का होगा सुदृढ़ विस्तार*: *नेशनल काउंसलर डॉ. निर्मला शर्मा

डॉ .निर्मला शर्मा ने  प्रदेश के एवं कोरबा जिला के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्यों से चर्चा के बाद बताया कि भारत के सबसे बड़े पत्रकार यूनियन इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की छत्तीसगढ़ इकाई का सुदृढ़ विस्तार होगाl

डॉ. निर्मला शर्मा ने बताया कि पत्रकार हित की बहुत सारी नई योजनाओं के साथ  मैं फील्ड में काम करने के लिए नई ऊर्जा के साथ सामने आई हूँ l

केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा उन पर जो विश्वास जताया गया है उस विश्वास पर वे अपने सुदीर्घ और सुदृढ़ अनुभव से प्राप्त अपनी विशेष कार्य शैली से प्रदेश में ऐतिहासिक और क्रान्तिकारी कार्य करके खरी उतरने को दृढ़ प्रतिज्ञ हैं l

उन्होंने कहा कि अब हम  अपनी प्रदेश इकाई को इतना मजबूत करेंगे... कि कोई भी पत्रकार अपनी बीमारी या विपरीत परिस्थितियों में या कानूनी  पचड़ों में फँस जाए तो हम उन्हें तत्काल आर्थिक ,कानूनी ,मानसिक सहायता देकर उनके साथ सदैव खड़े रहेंगेl इसके अलावा पत्रकार के अनेक कार्य और पत्रकारिता में आ रही अड़चनों  पर भी वे जरूर काम  करेंगे lपत्रकारों के बच्चों की शिक्षा से लेकर पत्रकारों को समय-समय पर प्रशिक्षण शिविरों और  टूर पर ले जाने की व्यवस्था भी यूनियन करेगाl समय-समय पर कार्यशाला का आयोजन और अनेक प्रकार के आयोजन करके पत्रकारों के बीच आपसी तालमेल  बैठाते  हुए पत्रकारों को एक मजबूत मंच देंगे l डॉ. निर्मला शर्मा ने कहा कि वह बड़े बोल नहीं बोल रहीं,वे जो कहती हैं वही करती हैंl उनकी कार्य शैली से सब  भिज्ञ हैंl

उन्होंने यह भी बताया कि जानी मानी  सुस्थापित महिला पत्रकार एवं प्रदेश के अनेक जिलों के  प्रेस क्लब की पदाधिकारी महिला पत्रकार भी उनके यूनियन में जुड़ चुकी हैं और एक  महिला पत्रकारों की एक मजबूत टीम बन चुकी है l जिनका  वे नेतृत्व कर रही हैंl महिला पत्रकारों को फील्ड में आने वाली  परेशानियों को देखते हुए उनके लिए भी कार्य करने की कार्य योजना हैl

आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की इकाई नामचीन प्रतिष्ठित पत्रकारों की ऐसी मजबूत इकाई होगी कि  जहाँ कहीं भी खड़ी हो जाए अपना एक खास स्थान जरूर रखेगी l 

कोरबा जिला से सर्वश्री कमलेश यादव , विजय खेत्रपाल,राजेंद्र मेहता , रवि पी सिंह,वैभव शर्मा ,संदीप शर्मा ,संदीप केसरवानी ,,नीलम  पड़वार,, दीपक जैन ,राजेंद्र मेहता,रफीक मेमन, दुर्गेश श्रीवास्तव, मोतीलाल नायक, कैलाश ठाकुर.रघुनंदन सोनी, संतोष दीवान, कमल दीवान, कृष्ण कुमार राठौर ,अविनाश  कर्ष, जितेंद्र  हथठेल,अश्विनी मिश्रा, असलम शेख, रमेश वर्मा, नवाब खान, लक्ष्मण महंत ,विकास निर्मलकर, उमेश यादव, दिव्य सृजन शर्मा, श्रद्धा  सुमन शर्मा, मुस्कान (मिली ),सिमरन खत्री, ममता साहू, लालिमा शुक्ला, प्रतिमा सरकार ,  गीतिका वैष्णव आदि अनेक पत्रकारों ने संगठन को एक मजबूती  देने हुए अपनी आस्था व्यक्त की है I