लवन। छत्तीसगढ़ जन जागृति लोक कलाकार सांस्कृतिक समिति/कलाकार एसोसिएशन संघ (पंजीयन क्रमांक-122202333026) के तत्वावधान में लवन में ब्लॉक स्तरीय समाज गौरव सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेशाध्यक्ष श्री विनोद बर्मन के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में बाबा गुरु घासीदास जी की पूजा-अर्चना एवं वंदना के साथ किया गया।
अपने संबोधन में प्रदेशाध्यक्ष श्री विनोद बर्मन ने कहा कि कलाकार और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत प्रतिभाशाली लोग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके योगदान को सम्मानित करना संगठन का दायित्व है। उन्होंने संगठन द्वारा कलाकारों एवं समाजहित में निरंतर कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कलाकार, पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार, शिक्षक, चिकित्सक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थितजनों ने इस कार्यक्रम को समाज और संस्कृति के उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इसकी सराहना की।


















0 टिप्पणियाँ