तेलासी में अवैध अतिक्रमण का मामला गरमाया, ग्राम पंचायत में लिखित शिकायत


पलारी/बलौदाबाजार। ग्राम पंचायत तेलासी में कथित अवैध अतिक्रमण को लेकर एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में रोमलाल अडील के घर से लेकर प्रताप बघेल के घर तक नाली निर्माण एवं मार्ग क्षेत्र में किए गए कथित अतिक्रमण की जांच कर उसे हटाने की मांग की गई है।


शिकायतकर्ता द्वारा ग्राम पंचायत को सौंपे गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि पंचायत क्षेत्र की सार्वजनिक भूमि पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण कर निर्माण कार्य किया गया है, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। आवेदन में मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने और अतिक्रमण हटाने की मांग की गई है।


ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक मार्ग एवं नाली क्षेत्र में अतिक्रमण होने से भविष्य में जल निकासी और आवागमन संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए पंचायत प्रशासन को शीघ्र जांच कर उचित कदम उठाना चाहिए।


ग्राम पंचायत को शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


उपस्थिति आवेदनकर्ता 

अमित बघेल ,अजय भारतद्वाज

पंच, पुरसा बरतामसी आदि