पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने किए भगवान नर-नारायण के दर्शन, शिवरीनारायण तीर्थ की महिमा की सराहना
T. S. Singh Deo ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थस्थल Shivrinarayan Temple पहुंचकर भगवान नर-नारायण के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री शिवरीनारायण मठ के पीठाधीश्वर Mahant Ramsundar Das ने अपने सहयोगियों के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया तथा दर्शन-पूजन संपन्न कराया।
दर्शन कार्यक्रम के दौरान सिंहदेव ने श्री राम जानकी मंदिर एवं जगदीश मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने उन्हें शिवरीनारायण के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व की जानकारी दी तथा पवित्र कृष्ण वट के दर्शन भी कराए।
मीडिया से चर्चा करते हुए सिंहदेव ने कहा कि भगवान शिवरीनारायण के दर्शन की उनकी लंबे समय से अभिलाषा थी, जो आज पूर्ण हुई। उन्होंने कहा कि शिवरीनारायण एक अत्यंत पवित्र तीर्थस्थल है, जहां पहुंचकर मन को शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने महन्त जी का आशीर्वाद प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर मठ-मंदिर परिवार द्वारा सिंहदेव का शाल, श्रीफल एवं भगवान नर-नारायण का तैलचित्र भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में Sheshraj Harbans, Raghvendra Singh, राघवेंद्र प्रताप सिंह, हेमंत दुबे, सुखराम दास जी, त्यागी जी महाराज, पूर्व विधायक चैन सिंह सामले, रामकुमार पटेल, सुबोध शुक्ला, नवल सिंह, पूर्णेंद्र तिवारी, कमलेश सिंह, प्रमोद सिंह, हर प्रसाद साहू, बजरंग शर्मा, अजय दिव्य, अमर मिश्रा, सिद्धांत मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य नेहा रामचरण साहू, श्यामलाल साहू, जगदीश यादव, लक्ष्मी सिंह, माधुरी नरेश आदित्य, मुकेश आदित्य, अशोक गुप्ता, पवन साहू सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव ने कार्यक्रम की जानकारी प्रेस को प्रदान की।












0 टिप्पणियाँ