ब्रेकिंग न्यूज़ | रायपुर
रायपुर के जय स्तंभ चौक के पास स्थित जया ऑटोमोबाइल में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दीं, जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग से दुकान में भारी नुकसान होने की आशंका है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
प्रशासन एवं फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। किसी जनहानि की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। घटना से जय स्तंभ चौक क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित हुआ।
#BreakingNews #Raipur #CGNews #FireIncident #JayaAutomobile #जयस्तंभचौक #रायपुर #छत्तीसगढ़ #SrijanBhoomiNews #cg #chhattisgarh #realnews










0 टिप्पणियाँ