रायपुर के माधवराव सप्रे वार्ड में कहार भोई समाज के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन हुआ। विधायक राजेश मूणत ने भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की स्वीकृति दी। 

रायपुर। वार्ड क्रमांक-69 माधवराव सप्रे वार्ड में छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण का शुभारंभ भूमि पूजन के साथ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित इस समारोह में रायपुर पश्चिम विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत, महापौर मीनल चौबे सहित कई जनप्रतिनिधि और समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक राजेश मूणत ने भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की स्वीकृति की जानकारी दी।

30 लाख रुपये से बनेगा सामुदायिक भवन
समाज के लंबे समय से सामुदायिक भवन की मांग को पूरा करते हुए वार्ड क्रमांक-69 में भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की गई। समाजजनों ने इसे सामाजिक गतिविधियों और आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

जनप्रतिनिधियों और समाजजनों की रही मौजूदगी
भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक राजेश मूणत, रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, लोक कर्म विभाग के सदस्य दीपक जायसवाल, पूर्व निगम सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा, जोन क्रमांक-8 के अध्यक्ष प्रीतम ठाकुर, वार्ड-69 के पार्षद महेंद्र औसर सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज के अध्यक्ष ईश्वरी मानस, उपाध्यक्ष शशि औसर, महासचिव संजय बनवासी, कोषाध्यक्ष मिथलेश बोयर सहित समाज के पदाधिकारी एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समाज के भाई-बहन और महिलाएं शामिल हुईं। 

समाज ने जनप्रतिनिधियों का जताया आभार
समारोह के दौरान समाज के अध्यक्ष ईश्वरी मानस ने विधायक राजेश मूणत, महापौर मीनल चौबे और स्थानीय पार्षद महेंद्र औसर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामुदायिक भवन समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।