रायपुर में "नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान" के तहत युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ


रायपुर में "नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान" के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विष्णु देव साय सहित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। सभी उपस्थित लोगों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ ली।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवाओं से नशा मुक्त जीवन अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ और जागरूक युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।विद्यार्थियों और युवाओं ने अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में "विकसित भारत" के संदेश के साथ युवाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम का समापन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में नशा मुक्त भार