श्रद्धालुओं से 20 अक्टूबर को तेलासीपुरी धाम पहुंचकर गुरु दर्शन का लाभ लेने का किया आग्रह, जनपद सदस्य श्रीमती ईश्वरी बांधे

 तेलासीपुरी धाम में गुरु दर्शन मेले का उत्साह, जनपद सदस्य ईश्वरी बांधे ने की विशेष अपील

श्रद्धालुओं से 20 अक्टूबर को तेलासीपुरी धाम पहुंचकर गुरु दर्शन का लाभ लेने का किया आग्रह


पलारी/जुनवानी। विजयादशमी के पावन अवसर पर 20 अक्टूबर को तेलासीपुरी धाम में आयोजित होने वाले गुरु दर्शन मेला को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। इस अवसर पर जनपद सदस्य जुनवानी, पलारी ईश्वरी बांधे ने क्षेत्रवासियों एवं सतनाम समाज के अनुयायियों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में शामिल होने की अपील की है।


ईश्वरी बांधे ने कहा कि गुरु दर्शन मेला आस्था, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से सपरिवार तेलासीपुरी धाम पहुंचकर गुरुजनों का दर्शन-लाभ लेने तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण में सहभागी बनने का आग्रह किया।


उन्होंने कहा कि गुरु दर्शन मेला समाज की आस्था और गौरव से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। ऐसे आयोजनों में जनभागीदारी से सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा मिलता है और नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है।


ईश्वरी बांधे ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं सतनाम समाज के लोगों से अपील की कि वे 20 अक्टूबर को तेलासीपुरी धाम पहुंचकर गुरु दर्शन मेला में सहभागिता निभाएं और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ