*मिनीमाता जी का छत्तीसगढ़ के निर्माण एवं विकास में अमूल्य योगदान--मंत्री गुरू खुशवंत साहेब*
*ममतामयी मिनीमाता जी के स्मृति में 100 से अधिक प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान*
*मंहत नैनदास स्मृति स्थल के लिए 10 लाख देने की घोषणा*
बलौदाबाजार - प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, जिला बलौदाबाजार भाटापारा द्वारा आयोजित ममतामयी मिनीमाता जी के 54 वें स्मृति दिवस एवं जिला स्तरीय प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सनम जांगडे जी पूर्व विधायक एवं प्रदेशअध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ थे। विशेष अतिथि खोड़श कश्यप केन्द्रीय अध्यक्ष मनवा कुर्मी समाज, मोहन बंजारे प्रदेश महासचिव, सविता अनंत अध्यक्ष जनपद पंचायत भाटापारा। दीपक घृतलहरे जिला अध्यक्ष प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद एवं सामाजिक समरसता, समानता और जनसेवा की प्रखर प्रेरणास्रोत ममतामयी मिनीमाता जी को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए नमन किया।
*मिनीमाता का जीवन सामाजिक चेतना और जनसेवा की प्रेरणा*
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि ममतामयी मिनीमाता जी का जीवन सामाजिक समानता, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उनका संघर्ष और विचार आज भी समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि मिनीमाता जी के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में शिक्षा, समानता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
*प्रतिभाओं को अवसर देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी*
मंत्री ने कहा कि आज सतनामी समाज शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सेवा, राजनीति सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है। समाज की प्रतिभाओं को पहचानना, उन्हें प्रोत्साहित करना और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एकता, शिक्षा और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से समाज को हर क्षेत्र में सशक्त एवं अग्रणी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। समाज की युवा शक्ति और प्रतिभावान छात्र-छात्राएं ही उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं।
*मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान*
समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्हें निरंतर मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में अन्य अतिथि गण, सामाजिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, समाज के सदस्य एवं बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जिला बलौदाबाजार के संयुक्त नेतृत्व में किया गया। जिसमें जिले के सामाजिक गणों की अहम भूमिका सहभागिता के साथ गरिमामय उपस्थिति भी बना रहा। समारोह में मिनीमाता जी के विचारों और सामाजिक योगदान को याद करते हुए समाज की एकता, शिक्षा और प्रगति का संकल्प भी दोहराया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र, अशोक बंजारे, गणेश बघेल,पृथ्वीराज बघेल, दिनेश खूंटे उपाध्यक्ष धरसीवां, सुशील बंजारे महासचिव , देवेन्द्र चतुर्वेदी प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जिला बलौदा बाजार, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष कुंज राम कोशले, लता सोनवानी अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, कार्यकारी अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अजय सांडे, उपाध्यक्ष बी एल दिवाकर, डॉ सुरेंद्र दिवाकर, लेखराम गनहरे,महेश्वरी कुर्रे, सुनील कुर्रे श्रीमती पुष्पा बंजारे, सूरजा,सहदेव जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष गण सी एस सांडे, देवेन्द्र पात्रे, महेश ढीढी, नरेन्द्र डहरिया, टेकराम मिरि, मैनेजर डहरिया, बसन्त जांगड़े, निक्कू टंडन,, देवेन्द्र बंजारे, मोहर चतुर्वेदी, भगवती टंडन, अशोक माण्डले, शत्रुघ्न बंजारे, विक्रम राय, जित्तू नवरत्न , सहित प्रमुख लोग उपस्थित थे।






0 टिप्पणियाँ