स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एलुमनी मीट के तहत वृक्षारोपण एवं विद्यालय सौंदर्यीकरण
चन्दखुरी, आरंग। 15 अगस्त 2026 राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 13 अगस्त 2026 को प्रधानमंत्री श्री अनन्त राम बछिहा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चन्दखुरी, विकासखंड आरंग में एलुमनी मीट के अंतर्गत कक्षा 12वीं के 1994 बैच के भूतपूर्व जागरूक छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं विद्यालय सौंदर्यीकरण की दिशा में सराहनीय पहल की गई।
इस अवसर पर पूर्व विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही वर्तमान विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करते हुए विद्यालय परिसर में नवीन गार्डन निर्माण, सुसज्जित बागवानी एवं अधोसंरचना विकास के माध्यम से परिसर के सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया।
इस पुनीत एवं प्रेरणादायी कार्य में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कमलेश्वरी साहू, श्री विजय डहरिया, श्री के.पी. साहू, श्रीमती अनन्या राऊत, श्रीमती वंदना भाटिया, श्री शुभम वर्मा, श्री नीलकंठ चन्द्रवंशी, श्रीमती शिवानी गुप्ता, श्रीमती समिधा देशपांडे सहित समस्त शालेय परिवार एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।
पूर्व विद्यार्थियों की इस पहल से विद्यालय परिसर को हराभरा एवं आकर्षक बनाने के साथ-साथ वर्तमान विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना को भी प्रोत्साहन मिला।
यह आयोजन पूर्व विद्यार्थियों और विद्यालय के बीच मजबूत जुड़ाव का प्रेरणादायी उदाहरण बना तथा समाज में पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश भी दिया।





0 टिप्पणियाँ