जनहित में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन एवं ‘सेवा सेतु’ का शुभारंभ ग्राम पंचायत तेलासी में संपन्न हुआ
तेलासी। ग्राम पंचायत तेलासी में जनहित एवं समाजसेवा के उद्देश्य से 20 अगस्त 2026 को First Care Foundation के अध्यक्ष श्री गोलू साहू के मार्गदर्शन में Borneo (Mother and Child Care Hospital) के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अस्पताल की मार्केटिंग टीम से श्री राहुल डहरिया के साथ डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं आवश्यक चिकित्सकीय मार्गदर्शन उपलब्ध कराना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक प्रत्याशी श्री प्रीतलाल कुर्रे एवं सृजन भूमि छत्तीसगढ़ न्यूज़ के मार्गदर्शन व सौजन्य सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत तेलासी के सरपंच श्री रामायण ध्रुव ने की। इस अवसर पर समस्त पंचगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।
इसी अवसर पर ग्राम पंचायत तेलासी में जनहित एवं ग्रामीणों को शासकीय सेवाओं का लाभ सरलता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘सेवा सेतु’ लोक सेवा केंद्र के संचालन का भी शुभारंभ किया गया। सेवा सेतु के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं डिजिटल सेवाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने की पहल शुरू की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं संविधान की पुस्तक का पूजन कर की गई। इसके पश्चात स्वास्थ्य शिविर एवं सेवा सेतु से संबंधित गतिविधियों का सुचारू रूप से संचालन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग की टीम, आयोजकों एवं समस्त ग्रामवासियों ने जनहित के ऐसे आयोजनों को ग्रामीण क्षेत्र के लिए उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की सामाजिक एवं जनसेवा गतिविधियों को जारी रखने की बात कही।














0 टिप्पणियाँ