एसडीएम प्रफुल्ल रजक बोले- लक्ष्य तय कर उसी अनुरूप करें पढ़ाई, संविधान के निर्माण में बाबा साहब अंबेडकर सूर्य के समान
बिलाईगढ़। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज विकासखंड बिलाईगढ़ के तत्वावधान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रथम सांसद एवं समाज के प्रेरणास्रोत स्वर्गीय श्री रेशमलाल जांगड़े की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिभा एवं गौरव सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ विभिन्न शासकीय सेवाओं में नवनियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री मध्यप्रदेश डॉ. हरिदास भारद्वाज, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ़ श्री प्रफुल्ल रजक, प्रदेश महासचिव श्री मोहन बंजारे एवं प्रदेश प्रतिनिधि श्री यादराम हिरवानी,श्री दिनेश लाल जांगड़े,श्री बेदराम जांगड़े प्रवक्ता,श्री हेमचंद्र जांगड़े, खूबचंद मिरी, सहित अनेक अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सालिकराम घृतलहरे ने की तथा मंच संचालन श्री नीलकुमार चेलक ने किया।
संविधान को समझने और लक्ष्य बनाकर पढ़ने पर जोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम श्री प्रफुल्ल रजक ने अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को साझा किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, लेकिन लक्ष्य के प्रति दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर अध्ययन से सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी जीवन से ही उनकी रुचि भारतीय संविधान और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को पढ़ने में रही है। उन्होंने कहा कि “यदि भारतीय संविधान के निर्माण में संविधान सभा के अन्य सदस्य तारों की तरह थे, तो बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सूर्य के समान थे।” उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर उसी के अनुरूप पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करने का आह्वान किया। अंत में उन्होंने सम्मानित सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं नवनियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
31 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
समारोह में हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 31 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें अभिषेक खूंटे ने 96.30 प्रतिशत, कु. प्राची बंजारे ने 96.33 प्रतिशत, आशु भास्कर ने 95 प्रतिशत, विवेक ताण्डेय ने 91.16 प्रतिशत, भूमिका कुर्रे ने 90.50 प्रतिशत, मुस्कान जाटवर ने 90.10 प्रतिशत सहित अन्य विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक हासिल किए। सम्मानित विद्यार्थियों में अभिषेक खूंटे, भूमिका कुर्रे, दीपा महिलाने, गुंजल सोनवानी, ऋषि सोनवानी, किंजल भारती, विवेक ताण्डेय, आशु भास्कर, सुधा सोनवानी, गरिमा पुरैना, मुस्कान जाटवर, शुभम जाहिरे, प्राची बंजारे, संजना, दीक्षिता, अंशिका, मानसी लहरे, चंचल भारद्वाज, गायत्री नारंग, निकी बंजारे, गंगा कुर्रे, इंदु मनहर, भूषण सोनी, अंजली, कविता कुर्रे, शैलेन्द्र बंजारे, अंशु बंजारे, हर्षिता कुर्रे, माधवी मनहर, तनुजा जाटवर एवं आर्यन मनहर शामिल रहे।
प्रतिभा एवं गौरव सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों और नवनियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान।17 नवनियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों को भी मिला सम्मान
समारोह में विभिन्न शासकीय सेवाओं में चयनित एवं नवनियुक्त 17 अधिकारी-कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया। इनमें सुश्री योगेश्वरी बर्मन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी बिलाईगढ़; उमाशंकर लहरे, तहसीलदार बिलाईगढ़; देवेंद्र तांडे, आबकारी उप निरीक्षक; अविनाश कुर्रे, आबकारी उप निरीक्षक; माखन लाल बंजारे, वन परिक्षेत्र अधिकारी; बीएल बंजारे, एसडीओ पीडब्ल्यूडी बिलाईगढ़; भोजप्रताप बारटे, सहायक आयकर अधिकारी, केरल; देवेंद्र नाथ खूंटे, भारतीय सेना सहित सीजी पुलिस, वन विभाग एवं अन्य सेवाओं में चयनित प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सीजी पुलिस में चयनित संजू देवरबोड़, बबीता भास्कर, हुलसी टंडन, कृतीमा खूंटे, रूपेंद्र कुमार रात्रे, इंदल कुमार खूंटे एवं वीरेंद्र सोनवानी को भी सम्मान प्रदान किया गया। इसके अलावा अनिल कुमार खूंटे (वन रक्षक) तथा मोनिका निराला (शास्त्रीय संगीत-गायन) का भी सम्मान किया गया।
प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना समाज की जिम्मेदारी
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज की नई पीढ़ी को शिक्षा, संस्कार और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वाले युवाओं का सम्मान उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। स्वर्गीय श्री रेशमलाल जांगड़े के सामाजिक एवं प्रेरणादायी योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज विकासखंड बिलाईगढ़ की ओर से सभी अतिथियों, सम्मानित प्रतिभाओं एवं उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त किया गया।
0 टिप्पणियाँ