नशा मुक्ति एवं उपचार विषय पर राज्य स्तरीय तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित

 नशा मुक्ति एवं उपचार विषय पर राज्य स्तरीय तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित

रायपुर। संकल्प सांस्कृतिक समिति की डायरेक्टर मनीषा शर्मा के निर्देशन में संकल्प द्वारा संचालित SLCA के माध्यम से नशा मुक्ति एवं उससे संबंधित उपचार विषय पर राज्य स्तरीय तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन रायपुर के तेलीबांधा स्थित होटल रॉयल इन में किया गया।


इस प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़ में नशा मुक्ति एवं नशा उन्मूलन के क्षेत्र में कार्य कर रही विभिन्न संस्थाओं के काउंसलर, सोशल वर्कर एवं आउटरीच वर्कर सहित लगभग 36 संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।


प्रशिक्षण के दौरान नशा मुक्ति केंद्रों में कार्यरत IRCA, ODIC एवं CBPLI के काउंसलर, सोशल वर्कर और आउटरीच वर्करों को नशे की समस्या, नशा पीड़ितों की काउंसलिंग, उपचार, पुनर्वास, समुदाय आधारित हस्तक्षेप तथा नशा उन्मूलन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।


कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में नशा मुक्ति के क्षेत्र में दक्षता एवं अनुभव रखने वाले मास्टर ट्रेनरों द्वारा अलग-अलग सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यवहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में नशे से प्रभावित व्यक्तियों के साथ प्रभावी संवाद, काउंसलिंग की तकनीक, उपचार प्रक्रिया, पुनर्वास तथा समाज में नशा रोकथाम के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर विशेष जोर दिया गया।


आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण का उद्देश्य नशा मुक्ति के क्षेत्र में कार्यरत जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की क्षमता को और अधिक मजबूत करना है, ताकि वे नशे से प्रभावित लोगों को बेहतर परामर्श, उपचार एवं पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध करा सकें।


संकल्प सांस्कृतिक समिति एवं SLCA द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण को नशा मुक्ति एवं नशा उन्मूलन के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं के लिए महत्वपूर्ण क्षमता-विकास कार्यक्रम के रूप में देखा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ