Header Ads Widget



प्राइड ऑफ भारत अवार्ड 2026 से कृषि वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर खरे सम्मानित

प्राइड ऑफ भारत अवार्ड 2026 से कृषि वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर खरे सम्मानित 



रायपुर। भारत के 80वें गौरवशाली स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर खरे को ‘प्राइड ऑफ भारत अवार्ड 2026’ एवं ‘भारत का गौरव राष्ट्रीय अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

समारोह में छत्तीसगढ़ शासन योग आयोग के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री संजय अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में डॉ. खरे को यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद् एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

डॉ. चंद्रशेखर खरे कृषि विज्ञान के क्षेत्र में लंबे समय से कार्यरत हैं। वे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, प्रक्षेत्र प्रबंधक एवं शोध विद्वान के रूप में कृषि विज्ञान के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही वे अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर से भी जुड़े हुए हैं।

भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष और कृषि वैज्ञानिकों के अधिकारों की आवाज

डॉ. खरे ने कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिकों एवं शिक्षकों के अधिकारों, पूर्ण वेतनमान तथा एनपीएस एवं ओपीएस जैसी मांगों को लेकर सड़क से लेकर विधानसभा और लोकसभा तक आवाज उठाने का कार्य किया है। उनके संघर्ष, साहस और सामाजिक सरोकारों को देखते हुए उन्हें मानवता एवं नवभारत निर्माण के लिए समर्पित व्यक्तित्व के रूप में सम्मानित किया गया।

17 वर्षों से निःशुल्क कैरियर मार्गदर्शन

डॉ. खरे की एक प्रमुख उपलब्धि युवाओं को निःशुल्क शिक्षा एवं कैरियर मार्गदर्शन प्रदान करना है। वे पिछले लगभग 17 वर्षों से महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री हिंछाराम खरे, समाजसेवी स्व. श्री गणेशराम खरे तथा रक्तदान, अंगदान एवं देहदान के लिए समर्पित स्व. श्री मनोज कुमार खरे की स्मृति में निःशुल्क कैरियर मार्गदर्शन अभियान चला रहे हैं।

इस अभियान के माध्यम से युवाओं को ARS, UPSC, CGPSC, SSC, ITI, IBPS, CGSSC, SI, ICAR, PAT, PET, NEET, CIPET, Polytechnic सहित विभिन्न प्रतियोगी एवं प्रवेश परीक्षाओं के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाता है। जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन भरने, प्रवेश प्रक्रिया समझने तथा सफलता के लिए आवश्यक रणनीति की जानकारी भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।

इसके अलावा डॉ. खरे द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी लगातार कार्य किया गया है। उनके नेतृत्व एवं सहयोग से हजारों पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण एवं संवर्धन पर जोर दिया गया है।

राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में हुआ सम्मान

‘प्राइड ऑफ भारत अवार्ड 2026’ समारोह का आयोजन लिटिल जीनियस एकेडमिक काउंसिल, रेडियंट टैलेंट बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, ज्ञान उदय फाउंडेशन, वर्ल्ड सेवन वंडर्स पब्लिकेशन एवं नेचर पथ प्रोजेक्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

समारोह में संस्थापक एवं संपादक श्री ए.के. महाजन, निदेशक एवं राष्ट्रीय परीक्षक डॉ. पी.आर. रोकड़े, संकल्पना संरक्षक एवं मार्गदर्शक एडवोकेट डॉ. क्रांतदर्शी महाजन तथा निदेशक एवं राष्ट्रीय परीक्षक डॉ. दिलीप कुमार ललवानी सहित आयोजन से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पामगढ़ क्षेत्र में खुशी की लहर

डॉ. चंद्रशेखर खरे को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर पामगढ़ क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं कृषि विश्वविद्यालय से जुड़े अधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

डॉ. खरे की इस उपलब्धि को उनके परिवार, सहयोगियों और क्षेत्रवासियों ने शिक्षा, कृषि, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर प्रयासों की पहचान बताया है।

शुभेच्छुक:
डॉ. चंद्रशेखर खरे, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, प्रक्षेत्र प्रबंधक एवं शोध विद्वान, सस्य विज्ञान, कृषि विज्ञान केंद्र, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर।
कृषक वैज्ञानिक सलाहकार एवं कैरियर मार्गदर्शक, संयुक्त जन जागरूकता अभियान, पामगढ़।

धर्मेन्द्र कुमार खरे — निदेशक एवं प्रमुख, संयुक्त जन जागरूकता अभियान, पामगढ़।
जितेंद्र कुमार खरे — प्रक्षेत्र विस्तार अधिकारी।
सुमन खरे — वरिष्ठ समाज सेविका, पामगढ़।

संपर्क: 8770414150, 6264388869


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ