स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर शहीदों को किया नमन
रायपुर। आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास, कालीबाड़ी रायपुर में आयोजित ध्वजारोहण समारोह में शामिल होकर देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं विभूतियों को स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
ध्वजारोहण के गरिमामयी अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। कार्यक्रम में देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए उनके सपनों के भारत के निर्माण में सामूहिक सहभागिता का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर श्री उमेश कुमार बर्मन जी, प्रदेश सह प्रभारी, छात्रावास अनुसूचित जाति मोर्चा; श्री अशोक गेंदले जी, जिला मंत्री, अनुसूचित जाति मोर्चा, रायपुर; श्री भुनेश्वर चतुर्वेदी जी, जिला सह कार्यालय मंत्री, अनुसूचित जाति मोर्चा, रायपुर; तथा श्री सुभाष भारती जी सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में आदरणीय अधीक्षिका महोदया, रसोइया जी एवं छात्रावास की सभी छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी की सहभागिता से स्वतंत्रता दिवस का यह पावन समारोह और भी विशेष एवं यादगार बन गया।
अंत में उपस्थितजनों ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने तथा स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया।













0 टिप्पणियाँ