लोकसभा चुनाव फरवरी में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है भाजपा, साव बोले- जीत हासिल करने की है तैयारी


लोकसभा चुनाव नजदीक है। इस बीच डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, भाजपा लोकसभा 11 सीटों पर जीत की है तैयारी।  
 
 Deputy cm arun sao

रायपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। वहीं छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि, बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए फरवरी में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। 

अरुण साव का कहना है कि, भाजपा हमेशा नए लोगों को मौका देती रही है। इस बार भी योग्य प्रत्याशियों को ही मैदान में उतारा जाएगा। भाजपा हर चुनाव को गंभीरता से लेती है और उसके लिए तैयारी करती है। जैसे ही विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना खत्म हुई वैसे ही भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लग गई थी।

लोकसभा चुनाव जीतने की तैयारियों में जुटी भाजपा
साव ने कहा कि, लोकसभा चुनाव के लिए क्लस्टर बन गया है। लोकसभा प्रभारी और सह प्रभारी की भी नियुक्ती हो गई है और बैठकें भी शुरू हो गईं हैं। उन्होंने कहा कि, भाजपा लोकसभा की 11 सीटों पर जीत हासिल करने की तैयारियों में जुटी हुई है। 


 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने