*"बौद्ध समाज मिलन समारोह विदिशा में सम्पन्न हुआ"*
विदिशा मध्यप्रदेश- बौद्ध समाज भारत का मिलन समारोह विदिशा में आयोजित किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत बौद्ध भिक्षु संघ द्वारा बुद्ध धम्म संघ वंदना से की गई । तथागत बुद्ध एवं बोधिसत्व बाबा साहेब के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए गये। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सविता बौद्ध ने बौद्ध समाज के संस्कारों को विधि पूर्वक और लता बौद्ध ने बाबा साहेब के विचारों पर प्रकाश डाला। मानक चंद बौद्ध ने बौद्ध समाज की जानकारी प्रदान कर लोगों का उत्साह वर्धन किया। रमेश चंद्र बौद्ध उत्तरप्रदेश ने बौद्ध समाज के राहत कोष को लेकर चर्चा की गईं। राहत कोष के माध्यम से ग़रीब लोगों की सेवा करने का संकल्प लिया गया। डाॅक्टर शंकरलाल बौद्ध दिल्ली प्रदेश ने कहा कि बौद्ध समाज जातिविहीन समाज है। बालक राम बौद्ध बरेली उत्तर प्रदेश ने कहा कि हमें समानता समता में विश्वास करना चाहिए। हेमराज कुमार बौद्ध ने बौद्ध समाज के लोगों को रोजगार शिक्षा एवं चिकित्सा के विद्यालय, घरेलू लघु उद्योग एवं जरुरतमंद लोगों के चिकित्सालयों की स्थापना करना चाहिए। जे एल शक्ति राजन बौद्ध ने कहा कि भारत में प्रत्येक जिला में बौद्ध समुदाय के सदस्यों को जिला समिति में सामाजिक एवं धार्मिक एवं अन्य समस्याओं की जानकारी दी। संतोष बौद्ध बिलासपुर ने बाबा साहेब के विचारों को पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में आए बौद्ध भिक्षु संघ के भंते हर्षवर्धन, भंते नाग रतन, भंते कल्लूर दयानंद,भंते कुमार कश्यप, भंते बुद्ध शरणं बौद्ध समाज को धार्मिक सामाजिक जानकारी प्रदान की। राजेश बौद्ध ने बौद्ध समाज के सदस्यों को सांची स्तूप पर भ्रमण करवाया और जानकारी दी। बौद्ध समाज के अल्पसंख्यक मंत्रालयों में मनोनीत सलाहकार सदस्य रामप्रकाश बौद्ध दिल्ली प्रदेश सरकार ने समाज की समस्या एवं समाधान पर चर्चा करके लोगो को जागरूक किया। इस कार्यक्रम का संचालन आर एल बौद्ध केंद्रीय रजिस्टार बौद्ध समाज भारत ने किया। मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, महाराष्ट्र,दिल्ली, गुजरात, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ राज्य के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की समाप्ति सब्बै सत्ता से हुआ। केंद्रीय रजिस्टार सहित सभी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पत्रकार करन बौद्ध ने सबको बधाईयां दी।