● 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
● *अपराध अनुसंधान, आरोपी पतासाजी, उत्कृष्ट अनुशासन, यातायात व्यवस्था सामाजिक दायित्वों के निर्वहन आदि में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 17 पुलिस अधि/कर्मचारियों को किया गया सम्मानित*
15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस समारोह जिले में अत्यंत हर्ष एवं उल्लास भरे वातावरण में मनाया गया। स्थानीय पं.चक्रपाणि हाईस्कूल मैदान बलौदाबाजार में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री श्याम बिहारी जायसवाल माननीय मंत्री लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन छ.ग.शासन एवं जिला प्रभारी मंत्री द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में *माननीय मुख्य अतिथि महोदय द्वारा जिले बेहतर पुलिसिंग, अपराधियों की धरपकड़, गंभीर मामलों में उत्कृष्ट विवेचना पश्चात आरोपियों को गिरफ्तार करने, उत्कृष्ट अनुशासन, यातायात व्यवस्था संचालन में महत्वपूर्ण योगदान आदि में उत्कृष्ट कार्य करने एवं उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले निम्नांकित 17 पुलिस अधि/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर* सम्मानित किया गया।
● *अपराध अनुसंधान में उत्कृष्ठ कार्य*
1. निरीक्षक लखेश केंवट थाना सुहेला
2. सहायक उप निरीक्षक श्रवण कुमार नेताम थाना कसडोल
3. प्रधान आरक्षक क्र. 63 मो. अरशद खान थाना पलारी
● *आरोपी पतासाजी में उल्लेखनीय कार्य*
1. आरक्षक क्र. 371 आशुतोष बंजारे थाना भाटापारा ग्रामीण
2. आरक्षक क्र. 370 भूपेन्द्र कुमार गुप्ता थाना लवन
● *उत्कृष्ठ कार्यालयीन कार्य हेतु*
1. आरक्षक क्र. 657 नाथूराम निषाद थाना सिमगा
2. आरक्षक क्र. 397 भूपेश कुमार यादव एसडीओपी कार्यालय बलौदाबाजार
● *उत्कृष्ठ अनुशासन का प्रदर्शन हेतु*
1. प्रधान आरक्षक क्र. 213 अशोक खुंटे थाना अजाक
2. महिला आरक्षक क्र. 390 स्वाती साहू थाना सिटी कोतवाली
● *सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में उल्लेखनीय कार्य*
1. आरक्षक क्र. 272 भोला कुमार टंडन थाना सिटी कोतवाली
2. आरक्षक क्र. 431 पुरूषोत्तम कुमार बंजारे रक्षित केन्द्र बलौदाबाजार
● *जिले में यातायात व्यवस्था संचालन में महत्वपूर्ण योगदान हेतु*
1. प्रधान आरक्षक क्र. 233 महेन्द्र कुमार पोर्ते यातायात शाखा भाटापारा
2. आरक्षक क्र. 911 संतोष कुमार ध्रुव यातायात शाखा भाटापारा
● *सायबर अपराधों के निराकरण में उल्लेखनीय कार्य*
1. आरक्षक क्र. 560 गोपाल प्रसाद पाल सायबर सेल
2. आरक्षक क्र. 687 टीकाराम साहू सायबर सेल
● *बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य के साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में उल्लेखनीय कार्य*
1. आरक्षक क्र. 747 कृष्ण कुमार सिंदराम पुलिस सहायता केन्द्र लिमतरा
2. आरक्षक क्र. 131 संजय कुमार ध्रुव थाना सिमगा